लाइव न्यूज़ :

अभिनेता के तौर पर जो कुछ करने का फैसला किया था, उसे लगभग पूरा कर लिया :नसीरूद्दीन शाह

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:46 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरूद्दीन शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह जो भी भूमिकाएं निभाना चाहते थे, अपने 45 साल से अधिक के अभिनय करियर में उन्होंने तकरीबन वे सभी भूमिकाएं निभा ली हैं।

शाह ने ‘निशांत’, ‘जाने भी दो यारो’, मंडी’, ‘स्पर्श’, ‘वो सात दिन’, ‘सरफरोश’, ‘ए वेडनसडे’, ‘मकबूल’, ‘इशकिया’, ‘मोहरा’ सहित कई फिल्मों में सराहनीय अभिनय किया है।

अभिनेता ने कहा, ‘‘मैंने तकरीबन हर चीज किया, जो मैंने अभिनेता के तौर पर करने का फैसला किया था।’’ उन्होंने दूरदर्शन के कार्यक्रम ‘भारत एक खोज’ में भी काम किया। शाह ने बतौर निर्देशक पारी की शुरूआत ‘यू होता तो क्या होता’ से की।

शाह ने कहा, ‘‘मैं उन परियोजनाओं का हिस्सा होना चाहता था, जो मजेदार हों और मुझे लगता है कि याद रखे जाने का मौका मिला। मुझे अपने करियर में भरपूर अवसर मिले जिसके लिए मैं आभारी हूं। ’’

शाह थियेटर कलाकार भी रहे हैं। उन्होंने इस्मत चुगताई और सादत हसन मंटो के लिखे नाटकों का निर्देशन किया। उन्होंने थियेटर मंडली भी संचालित की।

समय के साथ चलते हुए शाह ने 2020 के अमेजन सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ के साथ डिजिटल मंच पर अपनी नयी पारी की शुरूआत की।

अब वह एक अन्य वेब सीरीज ‘कौन बनेगी शिखरवती’ के प्रीमियर की तैयारी कर रहे हैं। वह इस वेब सीरीज के डिजिटल ट्रेलर जारी होने के अवसर पर बोल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया