लाइव न्यूज़ :

गुजरात में लगभग सभी मंडियां आर्थिक रूप से मजबूत, केवल 22 मंडियों को आ रही समस्या : पटेल

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:14 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ सितंबर गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है कि राज्य में करीब 15 कृषि उत्पाद बाजार समितियों (एपीएमसी) को न के बराबर कारोबार करने पर बंद कर दिया गया है।

पटेल ने कहा कि राज्य की 20-22 को छोड़कर लगभग सभी मंडियां आर्थिक रूप से मजबूत हैं और ठीक से काम कर रही हैं।

मीडिया में आई एक खबर में दावा किया गया था कि करीब 15 एपीएमसी में असल में कोई कारोबारी गतिविधि नहीं हो रही है जबकि 115 अन्य बंद होने की कगार पर हैं जिससे 3,000 कर्मचारियों के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पटेल ने कहा कि उन्होंने गुजरात में पंजीकृत 200 से अधिक एपीएमसी के कारोबार और मौजूदा वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार को राज्य के कृषि मंत्री आर सी फालदू और सहकारिता मंत्री ईश्वरसिंह पटेल के साथ बैठक की।

उन्होंने नयी एपीएमसी का शिलान्यास करने के बाद यहां विरामगाम नगर में संवाददाताओं को बताया, “एपीएमसी बंद होने वाली खबरों में कोई तथ्य नहीं है। आज की तारीख में सभी काम कर रही हैं। समीक्षा बैठक में, हमने पाया कि करीब सभी मंडियां आर्थिक रूप से मजबूत हैं और ठीक से काम कर रही हैं।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “केवल 20 से 22 मंडियां, जो कई साल पहले स्थापित हुई थी, आज कुछ समस्याओं का सामना कर रही हैं क्योंकि प्रबंधन ने इन सभी वर्षों में किसानों और व्यापारियों के लिए नया बुनियादी ढांचा या सुविधाएं बनाने की जहमत नहीं उठाई। वहां कृषि उपज की निलामी भी नहीं हो रही है। यहां तक कि व्यापारियों को भी परिसर में दुकानें आवंटित नहीं की गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा