लाइव न्यूज़ :

बजट में कोविड-19 टीके के लिए 35,000 करोड़ रुपये के आवंटन से महामारी का अंत करने में सहायता मिलेगी: हर्ष वर्धन

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने सोमवार को पेश हुए बजट 2021-2022 की सराहना की और कहा कि कोविड-19 टीके के लिए 35,000 करोड़ रुपये के आवंटन से इस महामारी का अंत करने में सहायता मिलेगी और आर्थिक विकास में तेजी आएगी।

वर्धन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “दूरदर्शी नेतृत्व” और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विवेक की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, “137 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि, स्वास्थ्य पर 2,23,846 करोड़ रुपये खर्च होंगे।”

सरकार ने सोमवार को पेश किए गए बजट में स्वास्थ्य के लिए 2,23,846 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा जो कि पिछले साल की तुलना में 137 प्रतिशत ज्यादा है।

इसके साथ ही आगामी वित्त वर्ष में कोविड-19 टीके के लिए 35 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के लिए 71268.77 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं।

वर्ष 2021-22 के बजट में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के लिए 2,663 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

इसके साथ ही आयुष मंत्रालय के लिए 2970.30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

वर्धन ने कहा, “कोविड-19 टीके के लिए 35,000 करोड़ रुपये आवंटित करने और आगे भी सहायता देने की प्रतिबद्धता से इस महामारी का अंत करने में मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी।”

वर्धन ने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना को एक उपहार बताया और कहा कि इसके तहत ‘क्रिटिकल केयर’ वाले अस्पताल खोले जाएंगे, सभी जिलों में इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी और एचडब्ल्यूसी को मजबूत किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो