लाइव न्यूज़ :

राष्ट्र की सुरक्षा, पंजाब की प्रगति के लिए गठबंधन किया : अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 दिसंबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और शिअद (संयुक्त) गठबंधन की आसन्न विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए सोमवार को कहा कि दोनों ने राष्ट्र की सुरक्षा और राज्य की प्रगति के लिए गठबंधन किया है।

मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कांग्रेस से नाता तोड़ा और अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और शिअद (संयुक्त) के प्रमुख सुखदेव सिंह ढींढसा से दिल्ली में मुलाकात के बाद अमरिंदर ने कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि राष्ट्र की सुरक्षा, कल्याण और पंजाब की प्रगति के लिए हम साथ हैं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुश हैं कि पंजाब का वैभव लौटाने के लक्ष्य से तीनों पार्टियों ने साथ आने का फैसला लिया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘केन्द्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने पर, पंजाब डबल इंजन के सहारे समृद्धि और विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणापत्र पर काम चल रहा है और उसमें राज्य के सभी तबके के लोगों की चिंताओं का समाधान शामिल होगा।

अमरिंदर ने यह भी कहा कि तीनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर जल्दी समझौता हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी से ऊपर उठकर जीत की संभावनाओं के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता