लाइव न्यूज़ :

भाजपा के साथ गठबंधन जारी रहेगा, अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं ने कहा

By भाषा | Updated: November 21, 2020 20:33 IST

Open in App

चेन्नई, 21 नवंबर तमिलनाडु में सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने कहा कि भाजपा के साथ उसका गठबंधन 2021 विधानसभा चुनावों के लिये भी बरकरार रहेगा और भरोसा जताया कि वह अगले साल लगातार तीसरी बार चुनाव जीतेगी।

अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ओ पनीरसेलवम और के पलानीस्वामी ने यहां एक सरकारी समारोह में यह घोषणा की। इस समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पलानीस्वामी अन्नाद्रमुक के सह-समन्वयक हैं जबकि समन्वयक पनीरसेलवम उप-मुख्यमंत्री हैं।

पनीरसेलवम ने कहा, “इस बैठक के जरिये मैं यह सूचित करना चाहूंगा कि आने वाले चुनावों (2021) में अन्नाद्रमुक और भाजपा का विजयी गठबंधन जारी रहेगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के देश को महाशक्ति बनाने की दिशा में काम करने का जिक्र करते हुए पलानीस्वामी ने कहा, “लोकसभा चुनावों के लिये बना गठबंधन जारी रहेगा। हमारा गठबंधन अधिकतम सीटें जीतेगा और अन्नाद्रमुक सत्ता में बरकरार रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल