लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन होना तय: उद्धव ठाकरे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 29, 2019 08:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने भरोसा जताया है कि भाजपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन होना तय हैठाकरे के बयान से भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल के दावे की हवा निकल गई है.

सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना के नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर की जा रही बयानबाजी के बीच उद्धव ठाकरे ने भरोसा जताया है कि भाजपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन होना तय है. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में दोनों दल विधानसभा का चुनाव साथ में लड़ेंगे.

ठाकरे के बयान से भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल के दावे की हवा निकल गई है. ठाकरे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गठबंधन का निर्णय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वह खुद करेंगे. उन्होंने दावा किया लोकसभा चुनाव से पहले ही विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय किया जा चुका था. इसलिए कौन क्या कह रहा है? उसका कोई मतलब नहीं रह जाता है.

उनका इशारा चंद्रकांत पाटिल की ओर था, जो गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर अलग-अलग बयान दे रहे हैं. पाटिल ने कहा था कि वर्ष 2014 में जीती हुईं सीटों पर शिवसेना से कोई चर्चा नहीं होगी. बाकी सीटों के बारे में बातचीत होगी.

उन्होंने कहा था कि दोनों दलों की मानसिकता के अनुसार जीती हुईं (सीटिंग) सीटों को लेकर कोई मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए. सोपल और माने शिवसेना में गत रविवार को की गई अपनी घोषणा के अनुरूप बार्शी (सोलापुर) के विधायक दिलीप सोपल (राकांपा) आज शिवसेना में शामिल हो गए. उनके साथ सोलापुर के पूर्व विधायक दिलीप माने और मोहल के नेता नागनाथ क्षीरसागर ने भी शिवसेना में प्रवेश किया. सोपल राकांपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. वे राकांपा के भरोसेमंद सिपहसालार माने जाते थे. आज 'मातोश्री' पर उन्होंने शिवबंधन बांध लिया. इसके चलते राकांपा को एक और झटका लगा है.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी