लाइव न्यूज़ :

सपा से गठबंधन हमारी पहली प्राथमिकता : शिवपाल यादव

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:44 IST

Open in App

आगरा,13 अक्टूबर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी प्राथमिकता आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने की है। लेकिन वह अन्य ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टियों के साथ गठबंधन करने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं।

प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा बुधवार को आगरा पहुंची। शिवपाल यादव ने दावा किया कि मंगलवार को मथुरा के वृंदावन से शुरू यह रथ यात्रा 75 जिलों से होते हुए भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में संपन्न होगी।

पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा, ‘‘वर्ष 2022 के शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन प्राथमिकता होगी। हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष विचारधार वाली किसी अन्य पार्टी से भी गठबंधन कर सकते हैं।’’

शिवपाल यादव वर्ष 2018 में अपने भतीजे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मतभेद होने पर सपा से अलग हो गए थे और उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी।

शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है। सरकार ने खुद ही कई मुद्दे दिये हैं। इनमें सबसे प्रमुख महंगाई और भ्रष्टाचार है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कई ऐसे कानून बनाए हैं जो जनहित में नहीं है। सरकार किसानों का उत्पीडऩ कर रही है।’’

यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए प्रसपा पूरी तरह से तैयार है। सपा और प्रसपा के गठबंधन की संभावनाओं के बीच दोनों पार्टियों की अलग-अलग रथयात्राओं के बारे में प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि गठबंधन होता भी है तो भी प्रचार-प्रसार अलग-अलग ही किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा का मकसद समाज में परिवर्तन लाना है। भाजपा सरकार को हटाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल