लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन मजबूत है : तमिलनाडु भाजपा प्रमुख

By भाषा | Updated: December 28, 2020 22:52 IST

Open in App

चेन्नई, 28 दिसंबर तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख एल. मुरूगन ने सोमवार को कहा कि अन्नाद्रमुक के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी है और गठबंधन ‘‘मजबूत’’ है। एक दिन पहले सत्तारूढ़ दल ने अपने भगवा सहयोगी से कहा था कि वह राज्य में बड़े भाई की भूमिका में है।

मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के सह समन्वयक के. पलानीस्वामी के साथ आज यहां मुलाकात करने के तुरंत बाद उनकी टिप्पणी आई है।

पलानीस्वामी ने कोयंबटूर में संवाददाताओं से कहा कि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी है और वह खुद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

मुरूगन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि वह केंद्र की नई शिक्षा नीति को लागू करें और इस मुद्दे पर 50 लाख हस्ताक्षर के साथ उनको एक ज्ञापन सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस