लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव में भाजपा से ही रहेगा गठबंधन- अनुप्रिया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:03 IST

Open in App

कन्नौज (उत्तर प्रदेश), 17 अक्टूबर अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गठबंधन जारी रखेगी।

अनुप्रिया ने अपने पति विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल की क्षेत्रीय विकास निधि से निर्मित डॉक्टर सोनेलाल पटेल सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के साथ गठबंधन जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे के संबंध में जल्द ही भाजपा संगठन से बात करके उसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

गौरतलब है कि अपना दल ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा से गठबंधन में दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की। उसने 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का पिछला चुनाव भी भाजपा से गठबंधन करके लड़ा था जिसमें उसके नौ विधायक निर्वाचित हुए।

अनुप्रिया ने एक सवाल पर कहा कि लखीमपुर खीरी कांड में उनकी पार्टी आरोपियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग कर चुकी है और उसने किसानों की मौत पर दु:ख भी जताया है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच जारी गतिरोध को दूर किया जाना चाहिए तथा किसानों और सरकार के बीच वार्ता होनी चाहिए।

इससे पहले अनुप्रिया आज अपने पूरे परिवार के साथ अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जन्मस्थली कन्नौज जिले के तालग्राम ब्लॉक के बगुलिहाई ग्राम पहुँचीं जहां आशीष पटेल की क्षेत्रीय विकास निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और अपने पिता की 12वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल