लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन तय, राहुल गांधी से मिले विजय सरदेसाई

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की जिसके साथ ही अगले साल गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर अंतिम मुहर लग गई।

कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडुराव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और आने वाले दिनों में सीटे बंटवारे पर भी निर्णय हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पार्टियां गोवा को भाजपा के कुशासन से मुक्त कराना चाहती हैं। दोनों साथ मिलकर लड़ेंगी और गोवा में एक साफ-सुथरी तथा पारदर्शी सरकार देंगी।’’

उधर, सरदेसाई ने राहुल गांधी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ अपने साथियों के साथ आज राहुल गांधी से मुलाकात की। हमने गोवा में भाजपा के भ्रष्ट, अक्षम और अलोकतांत्रिक शासन को खत्म करने के लिए जनता की तरफ से संकल्पित और एकजुट होकर लड़ने पर सहमति जताई।’’

गोवा में अगले साल फरवरी-मार्च में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होना है। कांग्रेस, जीएफपी के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करने की कोशिश में है। कांग्रेस और जीएफपी के बीच पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बातचीत होने की खबरें थीं।

गुंडुराव ने कहा, ‘‘फिलहाल जीएफपी के साथ गठबंधन तय हो गया है। आने वाले दिनों में कुछ अन्य दलों के साथ भी बात बन सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू