लाइव न्यूज़ :

कथित रूप से अपहृत ग्रामीण लौटे गांव, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:01 IST

Open in App

रायपुर, 21 जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित सुकमा जिले में कथित रूप से अपहृत आठ ग्रामीण मंगलवार देर रात अपने घर लौट आए।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंदेड़ गांव से कथित रूप से अपहृत आठ ग्रामीण मंगलवार देर रात अपने गांव लौट आए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक नक्सलियों ने उन्हें पुलिस का साथ देने तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में शामिल होने से मना किया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि नक्सली कुंदेड गांव से इस महीने की 17 तारीख को एक ग्रामीण को तथा 18 तारीख को सात ग्रामीणों को बैठक के लिए पुवर्ति गांव की ओर लेकर गए हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को वापस लाने के लिए मंगलवार को कुछ अन्य ग्रामीण उस ओर गए लेकिन दोपहर तक वे भी वापिस नहीं लौटे थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल का गठन किया गया और ग्रामीणों की खोज शुरू की गई। वहीं सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्षों से सम्पर्क कर उनसे मीडिया में अपील जारी करने के लिए कहा गया। बाद में सर्व आदिवासी समाज में मीडिया में अपील जारी की।

उन्होंने बताया कि पुलिस और आदिवासी समाज के बढ़ते दबाव के कारण सभी ग्रामीण मंगलवार देर सुरक्षित अपने गांव लौट गए। वापिस आए ग्रामीणों से बात कर इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंदेड़ गांव से तीन दिन पहले ग्रामीण लापता हो गए थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली थी कि ग्रामीणों को नक्सली अपने साथ लेकर गए थे। हालांकि यह जानकारी नहीं मिली थी कि नक्सलियों ने ग्रामीणों का अपहरण किया था या ग्रामीण नक्सलियों के साथ गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल