लाइव न्यूज़ :

निलंबित महापौर के पति का कथित वीडियो वायरल, प्रारंभिक जांच की शिकायत दर्ज

By भाषा | Updated: June 11, 2021 01:46 IST

Open in App

जयपुर, 10 जून राजस्थान में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें जयपुर ग्रेटर नगर निगम की निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर कथित तौर पर एक कंपनी को निगम की ओर से भुगतान की एवज में 10 प्रतिशत कमीशन पर बातचीत करते दिखाई दिए हैं। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बृहस्पतिवार को प्रारंभिक जांच की एक शिकायत दर्ज की है।

मामला घर-घर कचरा संग्रहण में लगी बीवीजी कंपनी के भुगतान का है। नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर और निगम के आयुक्त यज्ञमिश्र सिंह देव के बीच तकरार के पीछे मुख्य कारण भुगतान ही था।

पिछले सप्ताह महापौर सौम्या गुर्जर के कक्ष में एक बैठक के दौरान कुछ पार्षदों द्वारा निगम के आयुक्त के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी, जिसके बाद महापौर और तीन पार्षदों को अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और गालीगलोच के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।

बृहस्पतिवार को वायरल हुए वीडियो में कोई व्यक्ति जाहिर तौर पर बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में कंपनी को 270 करोड़ रूपये का भुगतान जारी कराने की एवज में राजाराम को 10 प्रतिशत कमीशन की पेशकश करते हुए सुनायी दे रहा हैं। वीडियो अप्रैल में बनाया गया है। पीटीआई-भाषा इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बी एल सोनी ने बताया कि मामलें के एक प्रारंभिक जांच (पी ई) दर्ज की गई है। ब्यूरो में एफआईआर पंजीकृत होने से पूर्व सत्यापन के लिये प्रारंभिक जांच दर्ज की जाती है।

वहीं दूसरी ओर बीवीजी इंडिया लिमिटेड ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कंपनी नगर निगम के भुगतान संबंधी ऐसी किसी बातचीत में शामिल नहीं हैं। कंपनी का दावा है कि इस वीडियो में दिखाई जा रही चर्चा सीएसआर फंड के तहत प्रताप गौरव केन्द्र को दिए जाने वाले सहयोग के बारे में हैं। उसी दौरान हुई बातचीत को गलत संदर्भ में जोड़ा जा रहा है।

बीवीजी कंपनी के जयपुर परियोजना के प्रमुख ओंकार सप्रे ने कहा, “हमारा इस दौरान किसी संस्था या संस्था से जुड़े व्यक्ति के साथ लेन देन की कोई बात ना हुई ना कोई लेन देन हुआ।”

भाजपा नेताओं ने राजाराम गुर्जर का बचाव करते हुए कहा कथित वीडियो झूठा है। जयपुर सांसद रामचरण बोहरा सहित भाजपा नेताओं ने एक संयुक्त बयान में वायरल वीडियो की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस की इस कुटिल चाल को राजस्थान की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग