लाइव न्यूज़ :

चावल मिल में साढ़े तीन करोड़ रुपये की कथित बिजली चोरी पकड़ी गयी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 14:46 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 29 जनवरी बरेली जिले के बिजली विभाग ने रिछा की एक चावल मिल में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की कथित बिजली चोरी पकड़ने का दावा किया है।

बिजली विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को चावल मिल में छापा मारकर अत्याधुनिक उपकरण के जरिये की जा रही बिजली चोरी पकड़ी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

अधीक्षण अभियंता (देहात) सैयद तारिक जलील ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘रिछा की बिस्मिल्लाह राइस मिल में बिजली चोरी की शिकायत पर छापा मारा गया।’’

उन्होंने बताया कि नेटवर्क सिस्टम में अत्याधुनिक उपकरण के जरिये करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई है।

उन्होंने बताया कि चावल मिल में बिजली आपूर्ति रोक दी गई है और रिछा में तैनात बिजली विभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली की जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे