लाइव न्यूज़ :

धर्म परिवर्तन से मना करने पर पत्नी की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: October 30, 2021 18:19 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 30 अक्टूबर बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक व्यक्ति के खिलाफ कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिये दबाव डाले जाने का विरोध कर रही अपनी पत्नी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के चुरई दलपतपुर में निशा नामक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति इकबाल और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार हैं।

उन्होंने बताया कि चुरई दलपतपुर ग्राम पंचायत के मजरे इस्लामनगर में मंगलवार रात इकबाल की पत्नी निशा फांसी से लटकी मिली थी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें रस्सी से गला दबने से उसकी मौत होने की बात सामने आई। बृहस्पतिवार देर रात को सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में रहने वाली निशा की मां कौशल देवी की तहरीर पर पुलिस ने इकबाल तथा उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

कौशल देवी का आरोप है कि इकबाल उनकी बेटी निशा पर धर्म परिवर्तन का लगातार दबाव बना रहा था, जबकि बेटी इसका विरोध करती थी। उन्होंने कहा, ‘‘इकबाल ने 10 साल पहले खुद को हिंदू बताकर धोखे से निशा से शादी की थी। जब निशा को उसके मुस्लिम और पहले से शादीशुदा होने की बात पता चली तो उसने विरोध किया। इसके बाद इकबाल जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि 26 अक्टूबर की शाम इकबाल ने अपने साथियों की मदद से निशा की गला दबाकर हत्या कर दी तथा उसे आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह