लाइव न्यूज़ :

शादी समारोह में पूड़ी बेलने आई महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 26, 2021 20:05 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 26 अप्रैल आगरा में शादी समारोह में पूड़ी बेलने आई एक महिला के साथ चार लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया जिसके बाद उसे (महिला को) गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पीडि़त महिला के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार एत्माद्दौला थानाक्षेत्र की एक महिला थाना बरहन चौकी आंवलखेड़ा में एक मैरिज होम में रविवार रात्रि हलवाई के साथ गयी थी।

पीडि़ता का आरोप है कि हलवाई और उसका एक साथी उसे शादी पंडाल से दूर ले गये जहां पहले से उनके तीन साथी मौजूद थे। उसका कहना है कि उन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वे उसे आंवलखेड़ा चौराहे के पास छोड़कर फरार हो गये।

पीडि़त महिला के अनुसार वह किसी तरह पास में ही स्थित पुलिस चौकी पहुंची लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। बाद में ग्रामीणों की मदद से कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने पीडि़त महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने शादी पंडाल में हलवाई की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण पश्चिम) सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि महिला ने दो लोगों के नाम बताये हैं जिन से एक को हिरासत में ले लिया गया है।

थाना बरहन इंसपेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला द्वारा बताये गये आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिशें दी जा रही हैं शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह