लाइव न्यूज़ :

निकाय चुनाव में कथित गड़बड़ी : द्रमुक के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्यपाल को याचिका

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:47 IST

Open in App

चेन्नई, 20 अक्टूबर विपक्षी अन्नाद्रमुक ने बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि के समक्ष याचिका दायर कर राज्य के नौ जिलों में हाल में हुए निकाय चुनावों में कथित अनियमितताओं के लिए सत्तारूढ़ द्रमुक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

अन्नाद्रमुक के सह-समन्वयक और पूर्व मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने यहां राजभवन में राज्यपाल को याचिका सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की करीबी वी के शशिकला पर अन्नाद्रमुक के महासचिव होने का दावा करने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

याचिका दायर करने के बाद पत्रकारों से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पलानीस्वामी ने राज्य में सत्तारूढ़ द्रमुक पर स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान अनियमितताओं में लिप्त होने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया, ''हमने राज्यपाल को विस्तृत विवरण दिया है कि कैसे द्रमुक ने लोकतंत्र की हत्या की और राज्य चुनाव आयोग को पार्टी के हाथों की कठपुतली बना दिया। हमने पार्टी पर कार्रवाई की मांग की।''

पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के जीते हुए उम्मीदवारों को अचानक हारा हुए घोषित किया गया जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी द्रमुक उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह