लाइव न्यूज़ :

विधायक और मंत्री के बीच कथित विवाद, सदन से बाहर गए स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: July 27, 2021 14:36 IST

Open in App

रायपुर, 27 जुलाई छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के बीच कथित विवाद को लेकर विधानसभा में लगातार दूसरे दिन भी हंगामा हुआ। वहीं गृहमंत्री के बयान के बाद मंत्री सिंहदेव सदन से बाहर चले गए।

सिंहदेव ने कहा है कि वह सदन की कार्यवाही में तब तक शामिल नहीं होंगे, जब तक राज्य सरकार विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों पर स्पष्ट जवाब नहीं दे देती।

राज्य के उत्तर क्षेत्र के रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह ने रविवार को आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के इशारे पर सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में उनके काफिले के एक वाहन पर कथित तौर पर हमला किया गया। विधायक ने यह भी आरोप लगाया था कि मंत्री से उनकी जान को खतरा है।

विधायक के इस आरोप के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया और मामले की सदन की कमेटी से जांच कराने की मांग की।

मंगलवार को राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस महीने की 24 तारीख को विधायक सिंह के काफिले के साथ हुई घटना के संबंध में सदन में बयान दिया।

गृहमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक और भाजपा के अन्य विधायकों ने कहा कि गृह मंत्री के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री पर कांग्रेस विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों का जिक्र नहीं है। दोनों नेताओं को इस मामले पर सदन में बयान देने के लिए कहा जाना चाहिए। तभी विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने कहा कि उन्हें विधायक या स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। वह किस आधार पर उन्हें इस मुद्दे पर बोलने के लिए कह सकते हैं।

सदन में इस मुद्दे पर हंगामे के बीच अचानक सिंहदेव अपने स्थान पर खड़े हुए और कहा, ‘‘ अब बहुत हो गया। मैं भी एक इंसान हूं। मेरी छवि के बारे में सभी जानते हैं।’’

सिंहदेव ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर देखते कहा, ‘‘ आपके निर्देश पर कल मुख्यमंत्री ने हमें अपने कक्ष में बुलाया था और (कथित विवाद पर) चर्चा हुई। उसके बाद भी इतना सीमित बयान (गृह मंत्री की ओर से) सदन के सामने आया है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ मैं इस स्थिति में हूं कि जब तक सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब नहीं देती, तब तक मैं सदन में ना आऊं। मैं खुद को इस सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए तब तक योग्य नहीं मानता जब तक कि सरकार मेरे संदर्भ में एक स्पष्ट उत्तर न दे दे।’’

इसके बाद सिंहदेव सदन से बाहर चले गए। बाद में उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया और विधानसभा परिसर से भी चले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव