कथित गौहत्यारों ने होमगार्ड कर्मी पर गोली चलाई

By भाषा | Updated: October 25, 2021 00:36 IST2021-10-25T00:36:15+5:302021-10-25T00:36:15+5:30

Alleged cow killers fired at Home Guard personnel | कथित गौहत्यारों ने होमगार्ड कर्मी पर गोली चलाई

कथित गौहत्यारों ने होमगार्ड कर्मी पर गोली चलाई

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर दिल्ली में होमगार्ड के एक कर्मी ने रविवार तड़के कुछ लोगों को गोहत्या करने से रोकने की कोशिश की तो उस पर गोली चला दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे कुछ राहगीरों ने पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने के पिकेट स्टाफ को इलाके में गौहत्या की सूचना दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिकेट पर तैनात हेड कांस्टेबल नवीन कुमार और होमगार्ड जोगिंदर मौके पर पहुंचे और उन्हें रोकने की कोशिश की। हालांकि, आरोपियों ने विरोध किया और एक कार में सवार होकर भागने की कोशिश करने लगे।

पुलिस ने कहा कि उन्हें वहीं रोक लिया गया, लेकिन फिर उन्होंने पुलिस की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे हेड कांस्टेबल और होमगार्ड दोनों गिर गए। आरोपियों ने उन पर गोलीबारी की और होमगार्ड को गोली लग गई।

अधिकारियों ने कहा कि घायल होमगार्ड खतरे से बाहर है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा कि मधु विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है और कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Alleged cow killers fired at Home Guard personnel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे