लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक मिलिंद नाइक पर लगे यौन शोषण के आरोपों की होगी जांच : प्रमोद सावंत

By भाषा | Updated: December 16, 2021 09:37 IST

Open in App

पणजी, 16 दिसंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य सरकार यौन शोषण मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मिलिंद नाइक के कथित तौर पर शामिल होने के कांग्रेस पार्टी के आरोपों की जांच करेगी।

इस बीच, गोवा के शहरी विकास मंत्री के रूप में कार्यरत नाइक ने बुधवार को पणजी में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

गोवा की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडांकर ने नाइक पर अपने मंत्री पद का दुरुपयोग कर एक महिला का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संकल्प अमोनकर ने नाइक के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी और पीड़ित महिला तथा विधायक के बीच कथित बातचीत का ऑडियो भी जारी किया था।

भाजपा विधायक से बुधवार देर रात मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि नाइक ने मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए इस्तीफा दे दिया है।

सावंत ने कहा, ‘‘मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसे राज्यपाल को भी भेज दिया है। कांग्रेस ने जो भी सबूत पेश किए हैं उसकी हम जांच करेंगे।’’

गौरतलब है कि गोवा में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर भाजपा के लिए इस मामले को राजनीतिक रूप से एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह