लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कार्यकर्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई की योजना संबंधी आरोप झूठे हैं : निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता द्वारा पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की चुनाव पर्यवेक्षकों की शह पर योजना बनाये जाने संबंधी आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद निर्वाचन आयोग ने इन्हें पूरी तरह निराधार और गलत बताया। आयोग ने कहा कि उसने अपने किसी भी अधिकारी या पर्यवेक्षक को किसी भी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश नहीं दिया है।

आयोग ने एक बयान जारी कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘आरोपों’ को लेकर खबर दी है जिसमें कहा गया है कि निवार्चन आयोग के अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को ‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडो’ को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘ आयोग के किसी अधिकारी या पर्यवेक्षक के नाम पर इस तरह का बयान दिया जाना निश्चित तौर पर पूरी तरह आधाहीन, झूठा और भ्रमित करे वाला है। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई का कोई निर्देश किसी भी पर्यवेक्षक, मुख्य निर्वाचन अधिकारी या आयोग के अधिकारी को नहीं दिया गया है।’’

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के तीन विशेष पर्यवेक्षक मतदान से पहले “तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के आदेश पुलिस अधिकारियों को” दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के “षड्यंत्रों” के विरूद्ध चुनाव के बाद वह उच्चतम न्यायालय जाएंगी।

बनर्जी ने आयोग पर पक्षपात करने का कई बार आरोप लगाया था लेकिन आयोग ने इन आरोपों का खंडन किया है।

पश्चिम बंगाल में सातवें चरण का मतदान सोमवार को होगा और आठवें एवं अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग