लाइव न्यूज़ :

अर्जी में नीट ओएमआर शीट में गड़बड़ी का आरोप, अदालत ने एनटीए से जवाब तलब किया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सितंबर, 2020 में हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के अपलोड किए गए ओएमआर शीट में गड़बड़ी होने का दावा करने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति जयंत नाथ ने 14 अभ्यर्थियों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए एनटीए से जवाब तलब किया है। अर्जी में उत्तर कुंजी और ओएमआर शीट को चुनौती देने के लिये एजेंसी की ओर से तय की गई प्रक्रिया को भी चुनौती दी गई है।

अदालत ने याचिका दायर करने वालों को 11 दिसंबर को अनुमति दी थी कि वे अपनी ओएमआर शीट का परीक्षण करें और उनकी तस्वीरें लें।

याचिका दायर करने वालों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन और वकीलों तन्वी दूबे और आविष्कार सिंघवी ने अदालत को बताया कि निरीक्षण मे पता चला है कि कुछ ओएमआर शीट खाली हैं और कुछ के कोने फटे हुए हैं, जिन्हें टेप से चिपकाया गया है।

उन्होंने दावा किया कि जिन ओएमआर शीट का उन्होंने परीक्षण किया है, उनमें गड़बड़ियां हैं और इस मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाना चाहिए।

एनटीए के वकील ने हालांकि इसका विरोध किया और कहा कि ऐसा करने का अर्थ याचिका दायर करने वालों के आरोपों पर भरोसा करने जैसा होगा।

उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा के लिए करीब 16 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था और उनमें से सिर्फ 16 ने अदालत का रुख किया। इनमें से 14 लोग मौजूदा याचिका दायर करने वाले हैं जबकि दो ने पहले याचिका दायर की थी।

एनटीए के वकील ने दावा किया कि नीट की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले छात्र अब सामने आकर दावा कर रहे हैं कि ओएमआर शीट में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने याचिकाओं में लगाए गए आरोपों पर जवाब देने के लिए अदालत से समय मांगा।

अदालत ने एनटीए को जवाब देने के लिए चार जनवरी, 2021 तक का समय दिया है। मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख आठ जनवरी, 2021 की तय की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र