लाइव न्यूज़ :

बरेली जंक्शन पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, टीटीई के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 6, 2021 14:19 IST

Open in App

बरेली (उप्र), छह अप्रैल बरेली जंक्शन पर ट्रेन में बैठने के दौरान एक युवती ने ड्यूटी पर तैनात टीटीई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सोमवार को लखनऊ के जीआरपी चारबाग थाने में मामला दर्ज कराया।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार घटनास्थल बरेली जंक्शन का होने के चलते मामले की जांच बरेली जंक्शन जीआरपी को सौंप दी गई है। वहीं, सोमवार देर रात आरोपी टीटीई को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (रेलवे) ने बताया, ‘‘घटनास्थल बरेली जंक्शन का होने के कारण जांच बरेली जंक्शन जीआरपी को भेजी गई है।’’

शिकायत के मुताबिक, ‘‘लखनऊ में रहने वाली झारखंड की 23 वर्षीय एक युवती ने बरेली जंक्शन से लखनऊ चारबाग के लिए श्रमजीवी कोविड-19 स्पेशल ट्रेन में सीट आरक्षित करायी थी। युवती निर्धारित समय से पहले जंक्शन पहुंच गई थी।’’

आरोपी टीटीई रवि मीणा का कहना है कि उन्होंने युवती को समय से पहले ट्रेन में बिना मास्क के प्रवेश करने से मना किया, जिस पर युवती ने उन्हें धमकी दी और इसके बाद लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया और टीटीई रवि मीणा के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया।

आरोप है कि टीटीई ने युवती से छेड़खानी की और अश्लील हरकत की।

युवती ने बताया कि टीटीई की इस हरकत से वह डर गई, उसने महिला पिकेट से शिकायत की तो टीटीई ने उसे धक्का दे दिया। युवती ने हेल्पलाइन 182 पर कॉल कर घटना के बारे में बताया। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर लड़की ने चारबाग जीआरपी थाने में टीटीई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

ट्रेन में लड़की से अश्लीलता करने के आरोप में मुरादाबाद रेल डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने टीटीई रवि कुमार मीणा को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले भी रवि कुमार के खिलाफ गाजियाबाद में एक अन्य महिला यात्री से छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था जिसकी जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?