लाइव न्यूज़ :

राफेल मामले में भ्रष्टाचार के आरोप ‘पूरी तरह निराधार’: भाजपा

By भाषा | Updated: April 5, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार के कथित आरोपों को भाजपा ने सोमवार को ‘‘पूरी तरह निराधार’’ करार दिया । साथ ही पार्टी ने इस बात की ओर ध्यान दिलया कि उच्चतम न्यायालय ने भी इस मामले की जांच कराने संबंधी मांग को खारिज कर दिया था और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने इसमें कुछ गलत नहीं पाया था।

राफेल विमान खरीद में भ्रष्टाचार के कांग्रेस के आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विपक्षी दल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इसे एक बड़ा मुद्दा बनाया था लेकिन उसे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप ‘‘पूरी तरह निराधार’’ है और दावा किया कि इस खरीद में वित्तीय अनियमितताओं संबंधी फ्रांस की मीडिया में छपी खबरें उस देश में ‘‘व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता’’ के चलते हो सकती है।

उन्होंने ध्यान दिलाया कि कांग्रेस ने इस मामले को पूर्व में भी उठाया है और उच्चतम न्यायालय में भी उसकी हार हुई। यहां तक कि कैग जांच में कुछ गलत नहीं पाया गया।

ज्ञात हो कि कांग्रेस ने सोमवार को इस मामले की पूरी जांच कराने की मांग की थी और फ्रांस की मीडिया में छपी खबरों का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जवाब मांगा । फ्रांस की मीडिया के एक खबर में दावा किया गया है कि इस करार के लिए विमान निर्माता कंपनी ने एक ‘‘दलाल’’ को 11 लाख यूरो दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह