लाइव न्यूज़ :

असम में पान दुकानदारों का आरोप, लाइसेंसिंग का प्रस्ताव विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाला

By भाषा | Updated: July 28, 2021 19:55 IST

Open in App

गुवाहाटी, 28 जुलाई असम में पान को लेकर विवाद पैदा हो गया है क्योंकि गुवाहाटी और राज्य के अन्य हिस्सों में इसके दुकानदार एक हालिया लाइसेंसिंग प्रस्ताव से नाराज हैं। उनका आरोप है कि इसका लक्ष्य विदेशी कंपनियों और सुपरमार्केट को फायदा पहुंचाना है।

ग्रेटर गुवाहाटी पान शॉप बिजनेस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को एक ज्ञापन सौंप कर कहा है कि इस तरह के अव्यावहारिक कानून राज्य में तंबाकू के खुदरा कारोबार में लगे लाखों लोगों की आजीविका तबाह कर देंगे।

एसोसिएशन ने गुवाहाटी नगर निगम द्वारा 16 जुलाई को लाये गये प्रस्ताव पर चिंता प्रकट की है। यह प्रस्ताव शहर में पान और बीड़ी, सिगरेट जैसे तंबाकू उत्पाद बेचने वाले खुदरा दुकानदारों के लिए अलग लाइसेंस का प्रावधान करता है।

एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि इसके जरिए लाइसेंस प्राप्ति और उसके नवीकरण के लिए भारी शुल्क का प्रावधान किया जा रहा है। साथ ही, इसका पालन नहीं करने वाले खुदरा दुकानदारों पर जुर्माना लगाये जाने के बारे में भी सुनने को मिल रहा है।

इसने आरोप लगाया कि इसके जरिए पान व तंबाकू उत्पाद के खुदरा कारोबार को विदेशी कंपनियों, सुपरमार्केट और मॉल के हाथों में सौंप दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं