लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गृह मंत्री के खिलाफ आरोप: कांग्रेस ने समिति से जांच की मांग की

By भाषा | Updated: March 24, 2021 18:43 IST

Open in App

मुंबई, 24 मार्च महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर ‘‘अधिक स्पष्टता’’ के लिए किसी न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली समिति से जांच की बुधवार को मांग की।

महाराष्ट्र में शिवसेना और राकांपा के साथ कांग्रेस राज्य में एमवीए सरकार का हिस्सा है।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने देशमुख पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बार और होटलों से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कहा था। राकांपा नेता देशमुख ने आरोप से इनकार किया है।

पटोले ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘(राकांपा प्रमुख शरद) पवार ने स्वयं सिंह द्वारा लगाए गये 100 करोड़ रुपये के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जरूरत बतायी है। हम इस पर अधिक स्पष्टता के लिए वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति के गठन की मांग करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे सब कुछ साफ हो जाएगा। यह कांग्रेस की मांग है।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिंह, जब मुंबई पुलिस आयुक्त थे तब ‘‘सांसद मोहन डेलकर की मौत के मामले में’’ (मामला दर्ज करने से बचने के लिए) ‘‘बहाने बना रहे थे।’’

डेलकर ने पिछले महीने मुंबई के एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

पटोले ने आरोप लगाया, ‘‘सिंह की भूमिका संदिग्ध थी...मैंने निश्चित रूप से उन्हें निलंबित कर दिया होता, उनका तबादला नहीं किया होता।’’

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक कार जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी थी, के मिलने के मामले में एनआईए द्वारा पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद सिंह को होमगार्ड विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था।

पटोले ने यह भी कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से यह भी मांग करेगी कि पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस सरकार द्वारा नियुक्त ‘‘आरएसएस के लोगों’’ की संख्या के साथ ही इसका खुलासा करें कि ऐसे नियुक्त हुए व्यक्तियों को क्या सुविधाएं और भत्ते मिले।

भाजपा नेताओं के बुधवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बारे में, पटोले ने दावा किया कि राज्यपाल की भूमिका ‘‘संदिग्ध’’ है और राजभवन एक ‘‘भाजपा कार्यालय’’ बन गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र को बदनाम करने के लिए भाजपा ने जो ठेका लिया है, उसके लिए लोग भाजपा को माफ नहीं करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन विफल रही। कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि विपक्षी दल ने कोविड-19 स्थिति और टीकों की ‘‘कम उपलब्धता’’ से ध्यान हटाने के लिए अन्य मुद्दों को उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां