लाइव न्यूज़ :

शिवपाल यादव का आरोप, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उनका बेटा ही लखीमपुर खीरी हिंसा के दोषी

By भाषा | Updated: October 13, 2021 13:56 IST

Open in App

मथुरा, 13 अक्टूबर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लखीमपुर हिंसा के पीछे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र का ही हाथ है और वह तथा उनका बेटा ही किसानों के दोषी हैं।

यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री भी इस मामले में किसानों को न्याय दिलाने में असफल रहे हैं। इसलिए न मिश्र को और न ही अमित शाह को पद पर रहने का अधिकार है और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

सामाजिक परिवर्तन यात्रा के माध्यम से अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की शुरुआत करते हुए यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि दोनों ने जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया।

शिवपाल ने कहा, “पिछले दस महीने से मौसम की परवाह किए बिना किसान दिल्ली सीमा पर आंदोलनरत हैं, जिसमें 500 से अधिक किसानों की जानें जा चुकी हैं लेकिन इन सरकारों को न तो किसानों-मजदूरों की चिंता है और न समाज के किसी अन्य वर्ग की। मंहगाई चरम पर है। आम आदमी का जीवन जीना दूभर हो गया है। फिर भी अंधी-बहरी सरकार ध्यान नहीं दे रही है।”

यादव मंगलवार को वृन्दावन से सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत करने पहुंचे थे। उन्होंने समान विचारधारा के लोगों एवं धर्मनिरपेक्ष दलों से अपील की कि वे सत्ता परिवर्तन का नारा दें और सत्ता परिवर्तन में सहयोग करें।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं शिवपाल यादव के भतीजे अखिलेश यादव भी विजय रथ यात्रा शुरू कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?