लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- सभी जिलाधिकारी कोरोना के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं 

By भाषा | Updated: August 20, 2020 05:45 IST

पृथक-वास केंद्रों में बेहतर सुविधाओं की मांग वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सिद्धार्त वर्मा और न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 25 अगस्त निर्धारित की।

Open in App
ठळक मुद्दे इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शारीरिक दूरी और मास्क पहनने के नियमों का सख्ती से पालन कराने का बुधवार को निर्देश दिया।अदालत ने दो अधिवक्ता आयुक्तों की भी नियुक्ति की।

प्रयागराजः इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को सरकार के छह अगस्त और 17 अगस्त के परिपत्र के मुताबिक शारीरिक दूरी और मास्क पहनने के नियमों का सख्ती से पालन कराने का बुधवार को निर्देश दिया। अदालत ने दो अधिवक्ता आयुक्तों की भी नियुक्ति की और उन्हें इस शहर में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए गए उपायों के संबंध में संयुक्त रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। 

पृथक-वास केंद्रों में बेहतर सुविधाओं की मांग वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सिद्धार्त वर्मा और न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 25 अगस्त निर्धारित की। बाद में अदालत ने राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई निर्देश जारी किए। 

सुनवाई के दौरान प्रयागराज के जिलाधिकारी और एसएसपी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने अदालत को बताया कि प्रयागराज उन सात जिलों में से एक है जिन पर राज्य सरकार की पैनी नजर है और इस वजह से विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं। 

अधिकारियों ने यह भी कहा कि सुनवाई की अगली तारीख तक कोरोना के संक्रमण पर काफी हद तक काबू पाना संभव होगा क्योंकि वे सरकार के परिपत्र के मुताबिक शारीरिक दूरी और मास्क पहनने के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएंगे। 

प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने यह भी आश्वासन दिया कि विभिन्न स्थानों पर पुलिस पिकेट स्थापित किए जाएंगे। जिलाधिकारी और एसएसपी के बयान को रिकार्ड में दर्ज करते हुए अदालत ने कहा, “हमें पक्का विश्वास है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इनके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सुनवाई की अगली तारीख तक सामने आएंगे।” 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित