लाइव न्यूज़ :

वकीलों की हड़ताल पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने चिंता जताई

By भाषा | Updated: August 4, 2021 21:52 IST

Open in App

प्रयागराज, चार अगस्त प्रयागराज के मंडलायुक्त की अदालत में वकीलों के प्राय: न्यायिक कार्य से दूर रहने को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सभी जिला न्यायाधीशों और क्षेत्र के आयुक्तों को अधिवक्ता संघों के जरिए अधिवक्ताओं को अदालती कामकाज और वादियों की दुर्दशा पर हड़ताल के प्रभाव के बारे में संवेदनशील बनाने को कहा है।

यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक कुमार बिड़ला ने प्रफुल्ल कुमार नाम के एक व्यक्ति की याचिका खारिज करते हुए पारित किया।

कुमार ने प्रयागराज के मंडलायुक्त की अदालत में 2014 से लंबित मामले के निस्तारण में तेजी लाने का अदालत से निर्देश जारी करने का आग्रह किया था।

अदालत ने याचिकाकर्ता को किसी तरह की राहत देने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से उसका मामला लंबित रहा।

इसने इस मामले की ‘ऑर्डर शीट’ देखने के बाद कहा, “वर्ष 2014 से ऑर्डर शीट देखने से पता चलता है कि कुछ दिनों को छोड़कर पूरे साल वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। यह भी देखने में आया है कि वकील नियमित रूप से काम से दूरी बनाए रखे हुए हैं।”

अदालत ने कहा कि इससे निचली अदालतों खासकर राजस्व के मामले में अदालतों में खराब स्थिति का पता चलता है।

इसने अपनी रजिस्ट्री को इस आदेश की प्रति संबंधित अधिवक्ता संघों को 15 दिन के भीतर भेजने का निर्देश दिया ताकि अधिवक्ताओं को अदालत के कामकाज और वादियों की दुर्दशा के बारे में संवेदनशील बनाया जा सके।

अदालत ने अपनी रजिस्ट्री को इस आदेश की प्रति सभी जिला न्यायाधीशों और मंडलायुक्तों को भी भेजने को कहा जिससे वे इस आदेश की प्रति सभी अधिवक्ता संघों को भेज सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल