लाइव न्यूज़ :

हत्या के विरोध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे

By भाषा | Updated: October 20, 2021 23:03 IST

Open in App

प्रयागराज, 20 अक्टूबर शाहजहांपुर जिले में अदालत परिसर में सोमवार को एक वकील की हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहे।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अलावा, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, राजस्व परिषद और अन्य न्यायिक मंचों के अधिवक्ताओं ने इसी मुद्दे पर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रयागराज के जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।

इससे पूर्व, 18 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने शाहजहांपुर के जिला परिसर में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की हत्या पर अपनी चिंता व्यक्त की थी और राज्य में हाल के महीनों में वकीलों की हत्या की घटनाओं पर रोष प्रकट किया था।

बार काउंसिल ने राज्य सरकार से प्रदेश भर में ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है जिससे अदालत परिसर में किसी भी व्यक्ति को हथियार ले जाने से रोका जा सके ताकि भविष्य में दोबारा इस तरह की घटनाएं ना हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे