लाइव न्यूज़ :

जवाहरलाल नेहरू के पैतृक आवास आनंद भवन को 4.35 करोड़ रुपये का नोटिस, नहीं जमा कराया हाउस टैक्स

By भाषा | Updated: November 20, 2019 17:42 IST

प्रयागराजः आनंद भवन के अधिकारी कर में रियायत चाह रहे थे लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वह किस आधार पर रियायत चाहते हैं तो वह इसका जवाब नहीं दे सके।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज नगर निगम ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पैतृक आवास आनंद भवन को गृह कर जमा नहीं करने पर नोटिस दिया है।प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बुधवार को बताया, ''चार करोड़ 35 लाख रूपये का गृह कर जमा करने का नोटिस आनंद भवन को भेजा गया है।’’ 

प्रयागराज नगर निगम ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पैतृक आवास आनंद भवन को गृह कर जमा नहीं करने पर नोटिस दिया है। प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बुधवार को बताया, ''चार करोड़ 35 लाख रूपये का गृह कर जमा करने का नोटिस आनंद भवन को भेजा गया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक पुरातत्व भवन के रूप में पंजीकृत है और इसका कर जमा नहीं किया गया है। आनंद भवन के अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि इस भवन को पुरातत्व भवन के रूप में सरकार को सौंपा जा चुका है, इस बारे में उनसे कागज मांगे गये, लेकिन वे कागज भी उपलब्ध नहीं करा सके।'' 

उन्होंने बताया कि आनंद भवन के अधिकारी कर में रियायत चाह रहे थे लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वह किस आधार पर रियायत चाहते हैं तो वह इसका जवाब नहीं दे सके। वहां के अधिकारी कहते हैं कि यह भवन व्यावसायिक नहीं है लेकिन जब इंदिरा गांधी की जयंती मनायी जाती है तो आने वालो लोगों से पचास रूपये का टिकट लिया जाता है। 

इसके अलावा संग्राहलय का टिकट भी लिया जाता है। अगर आपने भवन को सरकार को पुरातत्व के तौर पर सौंप दिया है तो फिर इस पर सरकार का नियंत्रण होना चाहिए। 

महापौर ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा, ''आपका अभी भी भवन पर पूरी तरह से कब्जा है, आपके ही ताले हैं। जब सोनिया जी या गांधी परिवार का कोई शख्स आता है तो ताले तुरंत खुल जाते हैं।'' उन्होंने बताया कि नोटिस सात से 10 दिन पहले भेजा गया था। 1990 तक वे 600 रूपये टैक्स देते थे, लेकिन 1990 के बाद से वह भी नहीं दिया गया है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?