लाइव न्यूज़ :

शाहरुख की सभी इच्छाएं पूरी हुई, जब उनका बेटा घर आया: काजोल ने शाहरुक के जन्मदिन पर कहा

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:15 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर फिल्म अभिनेत्री काजोल ने कहा कि उनके दोस्त शाहरुख खान की सभी इच्छाएं पूरी हुईं क्योंकि उनका बेटा आर्यन घर वापस आया है।

करण जौहर, जूही चावला, करीना कपूर खान, माधुरी दीक्षित नेने जैसी फिल्मी हस्तियों और प्रशंसकों ने मंगलवार को शाहरुख को उनके 56वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। हालांकि काजोल ने उनके लिए कोई संदेश पोस्ट नहीं किया।

बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक प्रश्नोत्तरी सत्र के दौरान, काजोल से जब पूछा गया कि उन्होंने कल शाहरुख खान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं क्यों नहीं दीं, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें और क्या शुभकामनाएं दे सकती हूं? मुझे लगता है कि उनकी सभी इच्छाएं तब पूरी हुईं जब उनका बेटा (आर्यन खान) वापस घर आया।’’

23 वर्षीय आर्यन मुंबई तट के पास एक क्रूज पर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी में गिरफ्तारी के बाद तीन सप्ताह तक आर्थर रोड जेल में थे। उन्हें 30 अक्टूबर को जमानत पर रिहा किया गया था।

शाहरुख और काजोल को सबसे अच्छे ऑनस्क्रीन जोड़े में से एक माना जाता है। दोनों कैमरे पर और इसके इतर भी एक करीबी रिश्ता साझा करते हैं। दोनों ने 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान', 'दिलवाले' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया