लाइव न्यूज़ :

विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे मप्र के सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय

By भाषा | Updated: September 11, 2021 13:41 IST

Open in App

भोपाल, 11 सितंबर मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां 15 सितंबर से विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ प्रारंभ होंगी।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने मंत्री के हवाले से कहा, ‘‘प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां 15 सितंबर से विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ प्रारंभ होंगी। सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति होगी। विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कक्षाओं का संचालन होगा।’’

यादव ने बताया कि महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक का प्रमाण-पत्र जमा कराना अनिवार्य होगा।

मध्य प्रदेश में करीब 1400 कॉलेज और 56 विश्वविद्यालय हैं, जिनमें करीब 13.5 लाख विद्यार्थी हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने की स्थिति में प्रत्येक स्तर पर कोविड-19 के सुरक्षा मानकों के आधार पर पृथक-पृथक समूह बनाकर प्रायोगिक एवं शैक्षणिक कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधोसंरचना एवं स्थानीय परिस्थिति के मद्देनजर संबंधित संस्था प्रमुख निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे।

यादव ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी जारी रहेगा। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं को ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कक्षाओं के लिए अलग-अलग समय-सारणी बनाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रावास और मेस भी प्रारंभ होंगे। छात्रावास चरणबद्ध रूप से प्रारंभ किये जायेंगे। प्रथम चरण में स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिये छात्रावास खोले जायेंगे। छात्रावास परिसर में सामाजिक दूरी , सेनेटाइजेशन एवं सभी विद्यार्थियों की थर्मल जांच सुनिश्चित की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर