लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सभी तरह के धरना-प्रदर्शन पर 15 दिनों तक प्रतिबंध रहेगा :येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: March 29, 2021 21:39 IST

Open in App

बेंगलुरु, 29 मार्च कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि सरकार ने सोमवार से आगामी 15 दिनों तक राज्य में सभी तरह के धरना-प्रदर्शन को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, उन्होंने फिलहाल लॉकडाउन लागू करने की संभावना से इंकार किया।

लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि अधिकारियों को मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ मंगलवार से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को बेंगलुरु शहर समेत अन्य महत्वपूर्ण जिलों में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान, राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं अधिकारी मौजूद रहे।

येदियुरप्पा ने कहा कि बेंगलुरु में कोविड-19 मामलों में वृद्धि परेशान करने वाली है। रोजाना के औसत मामलों की संख्या करीब 1,377 है।

उन्होंने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि लोग अगर कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो परिस्थितियों को काबू करना काफी मुश्किल होगा।

स्कूल और कॉलेज को फिलहाल बंद किए जाने से मुख्यमंत्री ने इंकार किया और कहा कि आज से अगले 15 दिनों तक राज्य में धरना-प्रदर्शन के नाम पर भीड़ एकत्र करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग