लाइव न्यूज़ :

खाद्यान सुरक्षा बनाए रखने के लिए तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करना होगा: प्रियंका

By भाषा | Updated: August 5, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर देश की खाद्यान सुरक्षा को बनाए रखना है तो तीनों नये केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करके किसानों का सम्मान लौटाना होगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसान फसल उगाता है। महामारी में भी अन्न कम नहीं होने देता। लेकिन धन्यवाद मोदी जी को? मोदी जी तो काले कृषि कानून लाए हैं जिससे देश की खाद्यान्न शक्ति को ही खतरा है।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, ‘‘यदि देश की खाद्यान्न सुरक्षा बनाए रखना है तो इन कृषि कानूनों को रद्द करके किसानों का सम्मान वापस लौटाना होगा।’’

प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना उस वक्त साधा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक वृहद अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने इस मौके पर वाराणसी कुशीनगर झांसी सुल्तानपुर और सहारनपुर के निवासी कुछ लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेस के जरिए बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?