लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका संबंधी ‘प्रशीतन केंद्र’ श्रृंखला से जुड़े सभी काम 15 दिसंबर तक पूरे किए जाएं : योगी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:09 IST

Open in App

लखनऊ, एक दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलों में कोविड-19 टीका संबंधी ‘प्रशीतन केंद्र’ श्रृंखला से जुड़े काम आगामी 15 दिसंबर तक पूरे किए जाने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर ‘अनलॉक’ व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिलों में कोविड-19 टीका संबंधी ‘प्रशीतन केंद्र’ श्रृंखला से जुड़े समस्त कार्य आगामी 15 दिसंबर तक पूरे कर लिए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से पीड़ित बुजुर्गों, सांस के रोगियों, गर्भवती महिलाओं, कई बीमारियों से ग्रस्त लोगों और छोटे बच्चों को गृह-पृथक-वास में रहने की इजाजत न दी जाए। उन्होंने मास्क के अनिवार्य उपयोग संबंधी कार्रवाई को तेज करने के निर्देश भी दिए।

योगी ने कहा कि लखनऊ तथा मेरठ पर ध्यान देते हुए संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जाए। हर जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोजाना नियमित रूप से सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा शाम को एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र में बैठक बुलाकर कार्यों की समीक्षा करें तथा आगे की रणनीति बनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया