लाइव न्यूज़ :

सुमना हादसे में मरने वाले सभी झारखंड के रहने वाले

By भाषा | Updated: April 27, 2021 22:01 IST

Open in App

गोपेश्वर, 27 अप्रैल उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट नीति घाटी के सुमना में हिमस्खलन स्थल पर लापता मजदूरों की तलाश के लिए अभियान मंगलवार को भी जारी रहा जबकि अब तक बरामद सभी 15 शवों की शिनाख्त हो चुकी है ।

शुक्रवार को हुए हादसे के बाद मिले सभी मजदूरों के शवों का जोशीमठ में पोस्टमार्टम करने के बाद चमोली जिला प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित रखने के लिए एम्बाल्मिंग हेतु श्रीनगर गढवाल अस्पताल भेज दिया गया ।

चमोली के जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि अब तक मिले सभी शवों की शिनाख्त कर ली गई है । उन्होंने बताया कि सीमा सडक संगठन के ये सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले थे ।

जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों तक शव पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार से बात की गई है और सीमा सडक संगठन के माध्यम से बुधवार तक सभी शवों को झारखंड सरकार के सुपुर्द कर दिया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि मलारी से सुमना तक सड़क मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

शुक्रवार को सुमना के पास हिमनद टूटने से सीमा सडक संगठन के दो कैंप इसकी चपेट में आ गए थे जिससे वहां काम कर रहे मजदूर बर्फ में दब गए थे जिनकी खोजबीन के लिए यहां सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, सीमा सडक संगठन तथा जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल