केरल के सभी प्रमुख मोर्चे महिलाओं को सीट देने में नामाक रहे हैं : भाकपा नेता एनी राजा

By भाषा | Updated: March 15, 2021 21:24 IST2021-03-15T21:24:27+5:302021-03-15T21:24:27+5:30

All the major fronts of Kerala have been instrumental in giving seats to women: CPI leader Annie Raja | केरल के सभी प्रमुख मोर्चे महिलाओं को सीट देने में नामाक रहे हैं : भाकपा नेता एनी राजा

केरल के सभी प्रमुख मोर्चे महिलाओं को सीट देने में नामाक रहे हैं : भाकपा नेता एनी राजा

तिरुवनंतपुरम, 15 मार्च भाकपा नेता व नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वूमन की महासचिव एनी राजा ने सोमवार को केरल के सभी राजनीतिक मोर्चों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे महिलाओं को सीटें देने में ‘‘बुरी तरह नाकाम’’ रहे हैं।

महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष लतिका सुभाष के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए राजा ने कहा, ‘‘उम्मीदवारों की सूची से दिखता है कि सभी राजनीतिक मोर्चे महिलाओं को सीट देने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं। ऐसा लगता है कि उम्मीदवारों का चयन करने के दौरान महिलाओं के प्रति बदले की भावना रखी गई है।’’

उन्होंने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि कुछ नेता सोचते हैं कि महिलाओं के लिए इतना ही काफी है और संसद तथा विधानसभा की सीटें सिर्फ पुरुषों के लिए हैं।

लतिका सुभाष ने छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर कड़ा विरोध जताया है।

भाकपा नेता ने दावा कि कि राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला सहित कुछ नेताओं की सोच है कि महिलाओं को प्रदर्शन करने का भी अधिकार नहीं है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ऐसा लगता है, वह चाहते हैं कि महिलाएं प्रदर्शन भी पुरुषों के हिसाब से करें। कितनी महिला विरोधी बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: All the major fronts of Kerala have been instrumental in giving seats to women: CPI leader Annie Raja

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे