लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश 15 मार्च से अदालत कक्ष में बैठकर सुनवाई करेंगे

By भाषा | Updated: February 20, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने शनिवार को कार्यालय आदेश जारी कर सूचित किया कि 15 मार्च से उसके सभी न्यायाधीश अदालत कक्ष में प्रत्यक्ष तौर पर सुनवाई करेंगे।

अदालत ने कहा कि मौजूदा प्रणाली के तहत केवल 11 पीठ- दो -दो न्यायाधीशों की दो खंड पीठ और नौ एकल पीठ- 12 मार्च तक प्रत्यक्ष (आमने-सामने) सुनवाई जारी रखेंगी।

रजिस्ट्रार जनरल मनोज जैन द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया, ‘‘ पूर्ण अदालत को यह आदेश जारी करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि इस अदालत में सुनवाई की मौजूदा व्यवस्था 12 मार्च 2021 तक जारी रह सकती है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘ यह भी आदेश दिया जाता है कि इस अदालत की सभी पीठ 15 मार्च 2021 से प्रभावी तरीके से रोजाना अदालत कक्ष में प्रत्यक्ष सुनवाई करेंगी और मामलों को सूचीबद्ध करने की मौजूदा व्यवस्था के तहत सुनवाई जारी रखेंगी।’’

आदेश में कहा कि अपवाद स्वरूप मामलों में उच्च न्यायालय किसी पक्ष और /या उनके वकील को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेश होने की अनुमति दे सकता है, लेकिन यह ढांचागत व्यवस्था की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

उल्लेखनीय है कि इस समय उच्च न्यायालय की 11 पीठ रोजाना रोटेशन के आधार पर प्रत्यक्ष सुनवाई कर रही हैं, जिनमें से कुछ पीठ में सुनवाई प्रत्यक्ष के साथ-साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये भी हो रही है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि 22 फरवरी से 26 मार्च तक सूचीबद्ध सभी नियमित एवं गैर महत्वपूर्ण मामले 15 अप्रैल से 20 मई तक निलंबित रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं