लाइव न्यूज़ :

दसवीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्र उतीर्ण : मंत्री

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:12 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ अगस्त कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों को बोर्ड ने उतीर्ण घोषित किया है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

मंत्री ने बताया कि एक लड़की को छोड़ कर 8,71,443 छात्र दसवीं की परीक्षा में बैठे थे और सभी उतीर्ण घोषित किये गये हैं । परीक्षा में नहीं बैठने वाली लड़की पास नहीं हुयी है।

उन्होंने बताया कि उतीर्ण प्रतिशत इस साल 99.99 फीसदी है, पिछले साल यह आंकड़ा 71.80 प्रतिशत था ।

कोविड-19 के साये में इस साल प्रदेश में दसवीं की परीक्षा का आयोजन किया गया था । प्रदेश में इस बार परंपरागत परीक्षा से हट कर दसवीं की परीक्षायें 19 और 22 जुलाई को ओएमआर शीट पर आयोजित की गयी थी । इससे पहले दसवीं की परीक्षा उत्तर पुस्तिका पर लिखना होता था ।

नागेश ने बताया कि इन परीक्षाओं में 157 छात्रों ने 625 में से 625 अंक हासिल किये थे। जबकि 289 छात्रों ने 623, तथा दो छात्रों ने 622 अंक हासिल किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग