लाइव न्यूज़ :

दिल्ली जल बोर्ड की सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी: सत्येंद्र जैन

By भाषा | Updated: November 22, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की सेवाएं हासिल करने के लिए उपभोक्ताओं को अब लंबी कतारों में खड़ा होना नहीं पड़ेगा क्योंकि सोमवार को इन सेवाओं को ऑनलाइन करने का निर्णय ले लिया गया।

लोग डीजेबी की वेबसाइट पर या एम-सेवा मोबाइल ऐप पर जाकर बिल ले सकते हैं, बिल संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं, नए जल और सीवर कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जल मंत्री और डीजेबी अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने बोर्ड की एक बैठक के बाद कहा कि बोर्ड की सभी सेवाओं को एक जगह लाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल पेश की गई है। प्रत्येक जोन में एक हेल्पडेस्क तैयार किया जाएगा, जहां दिल्ली के सभी नागरिकों को ऑनलाइन सेवा हासिल करने में मदद दी जाएगी और उनकी शिकायतें दर्ज की जाएंगी।

बोर्ड द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि डीजेबी ने प्रणाली की सभी गड़बड़ियों को दूर करने और इसे पूरी तरह ‘फेसलेस’ करने के लिए जोनल राजस्व कार्यालयों की सभी सेवाओं को ऑनलाइन स्थानांतरित करने के निर्णय को मंजूरी दे दी है। जैन ने कहा कि इस कदम का मकसद ग्राहकों को समय पर निष्पक्ष तरीके से सेवा देना है। डीजेबी ने चल रही पहलों के बेहतर समन्वय के लिए वरिष्ठ स्तर पर 49 पद भी सृजित करने की मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां