लाइव न्यूज़ :

केरल में नादर समुदाय के सभी धड़ों को ‘अपिव’ में शामिल किया जाएगा

By भाषा | Updated: February 3, 2021 21:33 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन फरवरी केरल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की वाम मोर्चा की सरकार ने बुधवार को फैसला किया कि नादर समुदाय के सभी धड़ों को अन्य पिछड़ा वर्ग (अपिव) श्रेणी में शामिल किया जाएगा।

सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस संबंध में फैसला मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। मंत्रिमंडल ने पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा को स्वीकार करने की मंजूरी दी।

हिंदू, साउथ इंडियन यूनाइटेड चर्च (एसआईयूसी) और लैटिन कैथोलिक अलग सूची के तहत आरक्षण में आते हैं। इनके अलावा मलानकरा, लुतेरन एवं मारथोमा चर्च के नादर समुदाय अब अपिव श्रेणी में आएंगे जो समुदाय की लंबे समय से मांग थी।

राज्य सरकार के इस फैसले से नादर समुदाय के पांच लाख लोगों को लाभ होने की उम्मीद है जिनमें से अधिकतर दक्षिण केरल में निवास करते हैं।

केरल कैथोलिक बिशप परिषद (केसीबीसी) ने राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित