लाइव न्यूज़ :

इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल 30 अप्रैल तक बंद, कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे

By भाषा | Updated: April 11, 2021 17:57 IST

Open in App

लखनऊ, 11 अप्रैल उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान भी आगामी 30 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में कक्षा 12 तक के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों को 30 अप्रैल तक बन्द रखा जाए। इस अवधि में प्रदेश के कोचिंग सेन्टर भी बन्द रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित परीक्षाएं निश्चित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कर आयोजित की जा सकती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 12वीं तक की सभी स्कूल 15 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी तथा प्रयागराज में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। योगी ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए खुले स्थान पर 100 से अधिक तथा बन्द स्थान पर 50 से अधिक लोगों को इकट्ठा ना होने दिया जाए।

उन्होंने कहा कि लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज, टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज तथा इन्टीग्रल मेडिकल कॉलेज को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए कम से कम 700 बिस्तरों की उपलब्धता अवश्य रहे। इसके लिए सभी जरूरी चिकित्सा संसाधनों की व्यवस्था की जाए।

योगी ने कहा कि जिन जिलों में प्रतिदिन कोरोना के 100 या उससे अधिक मरीज नहीं मिल रहे हैं अथवा जहां कुल उपचाराधीन मामलों की संख्या 500 से अधिक है, वहां रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जाए।

व्यापक कान्टैक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए 30 से 35 लोगों का पता लगाते हुए उनका शत-प्रतिशत कोविड टेस्ट किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण का कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। प्रदेश में आज से चार दिवसीय ‘टीका उत्सव’ प्रारम्भ हो गया है। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयन्ती तक आयोजित इस टीकाकरण महाअभियान में लक्षित आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करायी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?