लाइव न्यूज़ :

कक्षा आठ तक के सभी स्कूल चार अप्रैल तक बन्द

By भाषा | Updated: March 30, 2021 23:04 IST

Open in App

लखनऊ, 30 मार्च मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को अब चार अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि चूंकि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं इसलिए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को बंद रखने की अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर चार अप्रैल कर दी जाए।

उन्होंने कहा कि अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के मद्देनजर प्रदेश में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जांच का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए।

योगी ने ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों को पूरी तरह सक्रिय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हर गांव तथा वार्ड में निगरानी समितियां गठित की जायें। उन्होंने कहा कि सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सामाजिक मेल जोल से दूरी का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

योगी ने कोरोना टीकाकरण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिये और कहा कि टीकाकरण कराने वाले सरकारी कर्मियों को टीकाकरण की तिथि पर एक दिन का अवकाश अनुमन्य किया जाए और इसी तरह निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों के लिए भी अवकाश की व्यवस्था करायी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?