लाइव न्यूज़ :

देश भर के किसानों का डाटाबेस बनाकर सभी योजनाओं को जोड़ा जाएगा : योगी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 23:45 IST

Open in App

लखनऊ, छह सितंबर मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत के ठीक एक दिन बाद डिजिटल माध्‍यम से हुए मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में आंकड़ेवार अपनी उपलब्धियां गिनाई।

आदित्यनाथ ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कृषि एवं कृषि कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है और अब देशभर के किसानों का डाटाबेस तैयार होगा, जिसमें किसानों के कल्याण के लिए संचालित सभी योजनाओं को जोड़ा जाएगा।''

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी सम्मेलन में ऑनलाइन शामिल हुए।

सम्मेलन के बाद यहां जारी एक बयान में मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ ने कहा, '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में पहली बार मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किये गये। न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य प्रदान करने के साथ ही, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत किसानों को आर्थिक सहायता सुलभ करायी गयी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित विभिन्न योजनाएं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित की गयीं।''

उन्होंने कहा, ''किसानों को समय-समय पर परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा तथा उनके उत्पादों के उचित विपणन की व्यवस्था की जाएगी। पायलट परियोजना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के तीन जिलों मथुरा, मैनपुरी तथा हाथरस को सम्मिलित किया गया है।''

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के आयोजन के लिए केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस आयोजन से राज्यों को कृषि एवं किसान कल्याण के सम्बन्ध में रणनीति बनाने में सहायता मिलेगी।

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत सभी वक्ताओं ने केंद्र और राज्‍य की भाजपा सरकारों को किसान विरोधी बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर