लाइव न्यूज़ :

दार्जिलिंग, तराई और दुआर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकता : शाह

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में गोरखा लोगों और दार्जिलिंग, तराई और दुआर क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन क्षेत्रों में रहने वाले गोरखा लोगों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए आयोजित त्रिपक्षीय बैठक में उन्होंने यह बात कही।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार गोरखा और इन क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

बयान में बताया गया कि गृह मंत्री ने सभी संबंधित पक्षों की बातें सुनीं और पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में नवंबर में दूसरे दौर की वार्ता आयोजित करने का निर्णय किया।

राज्य सरकार को अगले दौर की वार्ता के लिए विशेष तौर पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने के लिए कहा गया है।

बयान के मुताबिक, शाह ने कहा कि दार्जिलिंग की पहाड़ियों और तराई तथा डुआर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट के नेतृत्व में गोरखा प्रतिनिधिमंडल ने गोरखाओं और क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला।

बैठक में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री और अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बारला, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, जनजातीय मामलों के सचिव अनिल कुमार झा, भारत के महापंजीयक विवेक जोशी और गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गोरखाओं की ओर से प्रतिनिधिमंडल में दार्जिलिंग के विधायक नीरज जिम्बा, कुर्सियांग के विधायक बी. पी. बजगाईं, कालचीनी के विधायक विशाल लामा, जीएनएलएफ के प्रमुख मान घीसिंग और सीपीआरएम के प्रमुख आर. बी. राई एवं अन्य थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट