लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रतिबंध वापस लिए गए

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:05 IST

Open in App

भोपाल, 17 नवंबर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में लागू कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटाने की घोषणा बुधवार को की।

मुख्यमंत्री चौहान ने एक बयान में कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में कोविड-19 महामारी पूर्ण नियंत्रण में है। इसलिए हमने महामारी के दौरान लगाए गए सभी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि अब सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन पूरी क्षमता के साथ हो सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी कर्मचारियों, दुकानदारों और सिनेमा हॉल के कर्मचारियों के लिए पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य होगा जबकि फिल्म देखने वालों को टीके की कम से कम एक खुराक लगवानी होगी।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है क्योंकि बुधवार को केवल पांच नए मामले आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 78 रह गई है।

प्रदेश में जुलूसों की अनुमति होगी और विवाह और अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। रात का कर्फ्यू हटा लिया गया है जबकि सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, जिम, योग केंद्र, रेंस्तरां और क्लब पूरी क्षमता से संचालित हो सकेंगे।

चौहान ने कहा कि स्कूल कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग क्लासेस में भी पूरी उपस्थिति हो सकती है। मेलों में, पूर्ण टीकाकरण कराने वालों (वेंडर्स) को स्टॉल लगाने की अनुमति दी जाएगी।

बयान में कहा गया है कि 18 वर्ष से ज्यादा आयु के छात्रों के लिए दोनों खुराक लेना आवश्यक है। इसके अलावा छात्रावासों, स्कूलों के कर्मचारियों के लिए भी यह आवश्यक है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 91 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है जबकि 47 प्रतिशत लोगों को दोनों खुराकें लग चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों से टीके की दोनों खुराक लेने और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता