लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर से हटाए गए सभी प्रतिबंध, सांसदों को फारूक और उमर अब्दुल्ला से भी मिलने की अनुमति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 09:44 IST

जम्मू कश्मीर के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर से सभी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुपवाड़ा और हंदवाड़ा में मोबाइल मोबाइल सेवा भी शुरू हो गई है। अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी किए जाने के एक महीने से भी ज्यादा समय गुजर चुका है।

जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं। इसके मद्देनजर घाटी से सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। जम्मू कश्मीर के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर से सभी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। कुपवाड़ा और हंदवाड़ा में मोबाइल मोबाइल सेवा भी शुरू हो गई है। अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी किए जाने के एक महीने से भी ज्यादा समय गुजर चुका है।

जम्मू कश्मीर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि घाटी में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं, लेकिन संचार पर लगी पाबंदी में ढील देने का फैसला पाकिस्तान द्वारा उकसावे सहित विभिन्न पहलुओं पर गौर करने के बाद किया जाएगा। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यातायात आवाजाही काफी बढ़ी है, आप देख सकते हैं...तेजी से हालात सामान्य हो रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि तकरीबन सभी इलाके से पाबंदियां हटा ली गयी है और घाटी में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है । 

प्रतिबंध हटाए जाने के साथ ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसदों को अपने नेताओं से भी मिलने की अनुमति दी गई है। उमर अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया गया है और हरि निवास में रखा गया है, जबकि फारूक अब्दुल्ला को पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद से नजरबंद रखा गया है।

मुसलमानों की शीर्ष संस्था जमीयत उलेमा-ए-हिंद (जेयूएच) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर देश का ‘‘अभिन्न हिस्सा’’ है और घाटी के लोगों का कल्याण भारत के साथ एकीकरण में ही है। साथ ही संगठन ने सरकार से अनुरोध किया कि सभी संवैधानिक उपायों का इस्तेमाल करके क्षेत्र में सामान्य हालात बहाल किए जाएं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया