लाइव न्यूज़ :

ओडिशा की राजधानी में सभी धार्मिक स्थल जनता के लिए बंद

By भाषा | Updated: April 21, 2021 01:10 IST

Open in App

भुवनेश्वर ,20 अप्रैल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 581 नए मामले सामने आने के बाद स्थानीय नगर पालिका अधिकारियों ने बुधवार से सभी धार्मिक स्थलों को अगले आदेश तक बंद किए जाने की घोषणा की।

भुवनेश्वर नगर निगम ने एक आदेश में कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाधर और अन्य धार्मिक प्रतिष्ठानों की प्रबंधन समितियों से विचार- विमर्श के बाद बीएमसी ने धार्मिक स्थलों के लिए निर्देश जारी किए हैं, जो 21 अप्रैल से प्रभावी होगा।

बीएमसी ने इससे पहले श्री लिंगराज मंदिर के कुछ श्रद्धालुओं के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दो दिन पूर्व मंदिर को बंद कर दिया था।

बीएमसी के आयुक्त ने बताया कि इस बीच भगवान लिंगराज के रुकुना रथ को मंगलवार को अशोकाष्टमी के दिन खींचा गया और इस दौरान केवल सेवादार और पुलिस कर्मी मौजूद थे। सेवादारों को इसके लिए संक्रमण की जांच रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब