लाइव न्यूज़ :

ओडिशा की राजधानी में सभी धार्मिक स्थल जनता के लिए बंद

By भाषा | Updated: April 21, 2021 01:21 IST

Open in App

भुवनेश्वर ,20 अप्रैल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 581 नए मामले सामने आने के बाद स्थानीय नगर पालिका अधिकारियों ने बुधवार से सभी धार्मिक स्थलों को अगले आदेश तक बंद किए जाने की घोषणा की।

भुवनेश्वर नगर निगम ने एक आदेश में कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर और अन्य धार्मिक प्रतिष्ठानों की प्रबंधन समितियों से विचार- विमर्श के बाद बीएमसी ने धार्मिक स्थलों के लिए निर्देश जारी किए हैं, जो 21 अप्रैल से प्रभावी होगा।

बीएमसी ने इससे पहले श्री लिंगराज मंदिर के कुछ श्रद्धालुओं के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दो दिन पूर्व मंदिर को बंद कर दिया था।

बीएमसी के आयुक्त ने बताया कि इस बीच भगवान लिंगराज के रुकुना रथ को मंगलवार को अशोकाष्टमी के दिन खींचा गया और इस दौरान केवल सेवादार और पुलिस कर्मी मौजूद थे। सेवादारों को इसके लिए संक्रमण की जांच रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू