लाइव न्यूज़ :

सभी क्षेत्रों, उपक्षेत्रों को समान अधिकार मिले, किसी के साथ भेदभाव ना हो : नेकां नेता

By भाषा | Updated: July 31, 2021 21:36 IST

Open in App

जम्मू, 31 जुलाई जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने की मांग करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि किसी भी क्षेत्र या उपक्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए और सभी को उनके हिस्से का अधिकार मिलना चाहिए।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा वापस ले लिया और उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में बांट दिया।

नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रशासन की प्रणाली के तौर-तरीके बदलने की जरुरत है और ‘‘ऐसा तभी होगा जब सभी क्षेत्रों और उपक्षेत्रों को उनके हिस्से का अधिकार मिले, कोई दान नहीं।’’

उन्होंने दावा किया कि हाल के वर्षों में लोगों ने भीषण भेदभाव, खास तौर से विकास और नौकरी के क्षेत्र में ऐसा किया जा रहा है और कहा कि क्षेत्र के उचित हितों के साथ धोखा करने वालों को माफी नहीं दी जाएगी।

साम्बा जिले के विजयपुर इलाके के स्वंखा में जनसभा को संबोधित करते हुए राणा ने कहा, ‘‘किसी भी क्षेत्र, उपक्षेत्र या धार्मिक समूह को वंचित महसूस नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि उनसभी को भाईचारा और प्रेम के सूत्र में बांधना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम विविधता में एकता और एकीकृत जम्मू-कश्मीर के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं और किसी भी राजनीतिक एजेंडे के तहत इसे बर्बाद नहीं किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया